FAEA Scholarship 2023-24 :Foundation for Academic Excellence and Access (FAEA) Scholarships 2023-24भारत की एक जाने-माने छात्रवृत्ति प्रोग्राम है यह भारत हेवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड (Bharat Heavy Electric Limited) द्वारा छात्रों को किसी भी विश्वविद्यालय कॉलेज से आर्ट्स ,साइंस ,कॉमर्स, इंजीनियर मेडिकल जैसे अन्य तकनीकी और व्यवसायिक विषयों में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए दी जाती है। यह FAEA Scholarship 2023-24, 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत आवेदकों को ग्रेजुएशन का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है जिसमें उन्हें ट्यूशन फीस, गुजारा भत्ता, जरूरी शुल्क, छात्रावास का खर्चा, पढ़ाई का खर्चा ,खाने का खर्चा इत्यादि शामिल किए जाते हैं।
छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित सारा शुल्क और अन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इस FAEA Scholarship Scheme 2023-24 का मुख्य लक्ष्य उन सभी छात्रों को मदद प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, परंतु जो अपनी शिक्षा पूर्ण करना चाहते हैं साथ ही वह सभी छात्र जो किसी तकनीकी और व्यवसायिक पाठ्यक्रम को चुनकर आगे बढ़ना चाहते हैं ऐसे छात्रों का सिलेक्शन FAEA Scholarship Yojana 2023-24के अंतर्गत किया जाता है ।