UP Rajkosh: जैसा कि हम सब जानते हैं किसी भी राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार को चलाने के लिए आवश्यक धन उनके कोष में एकत्रित किया जाता है। इसी कोष के माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार ,सरकारी कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन देती हैं। क्या आप जानते हैं इस राजकोष(UP Rajkosh) में पैसा कहां से आता है। इन राजकोष में पैसा आपके और हमारे द्वारा ही भेजा जाता है। जी हां, हम विभिन्न करों का भुगतान जैसे की जमीन का कर, टोल टैक्स का भुगतान ,वस्तुओं खरीदते समय विभिन्न कर भरते हैं. यह सारे कर सरकार के राजकोष में जाते हैं। जब भी हम किसी प्रकार के चालान का भुगतान करते हैं या भूमि कर अथवा विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान करते हैं तब हम एक प्रकार से सरकार को आर्थिक लाभ पहुंचा रहे होते हैं। हमारे द्वारा भुगतान किए गए यह पैसे सरकार के राजकोष में जाते हैं इन्हीं के माध्यम से सरकार देश में व्यवस्था बनाए रखती है तथा देश में होने वाले अन्य खर्चों का वहन करती है।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न कर अथवा चालान के भुगतान को करते हुए किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने ई चालान के ऑनलाइन संग्रह के लिए ऑनलाइन UP Rajkosh Portal की व्यवस्था की है।