SSOID SSO Rajasthan: आज जहां पूरा भारत तकनीकी और औद्योगिक क्रांति से जुड़ता जा रहा है ऐसे में सरकारी और गैर सरकारी सारे काम इंटरनेट के माध्यम से होने लगे हैं. इंटरनेट एक ऐसे माध्यम के तौर पर उभर रहा है जहां आपको किसी भी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होती. आप आसानी से ही घर बैठे सारे सरकारी और गैर सरकारी काम इंटरनेट के माध्यम से कर सकते हैं. स्मार्टफोन के चलन ने इसे और भी आसान बना दिया है । सरकार विभिन्न राज्य सरकारें आए दिन नई योजनाओं का गठन करती रहती हैं और इन योजनाओं को आधिकारिक पोर्टल पर लांच कर देती हैं. इन सारी योजनाओं की मदद से नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मुक्ति मिल गई है ।
SSO Rajasthan पर होने की वजह से जरूरतमंद व्यक्तियों को और लाभार्थियों को योजनाओं का सारा लाभ उपलब्ध कराया जाता है. जिससे कोई भी सुपात्र योजना से वंचित नहीं रहता इन्हीं सब परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने विभिन्न पोर्टल लॉन्च करने की पहल शुरू की है।