PM Ujjwala Yojana Online Form: जैसा कि हम सब काफी लंबे समय से देख रहे हैं देश में भले ही कितनी भी क्रांति आ गई परंतु महिलाओं के लिए अभी तक चुनौतियां वैसी की वैसी ही बनी हुई है। आज भी कई महिलाएं रसोई घर में लकड़ी और कोयले का चूल्हा फूंकने और केरोसिन द्वारा चलने वाले तो जलाने पर मजबूर हैं। ऐसे में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विपरीत परिणाम होने के साथ-साथ इंधन भी खत्म हो रहा है, इसीलिए देश की सरकार ने कुछ समय पहले देश में महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना “PM Ujjwala- Free Gas Connection Scheme” का गठन किया था जिसके अंतर्गत महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर (Free Gas Cylinder Yojana) वितरित किए जा रहे थे।
जैसा कि हम सब जानते हैं हमारे देश में सरकार लगातार ईंधन को बचाने के लिए तथा देश की महिलाओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है । इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को गैस चूल्हा और कल्टीवेटर भी दिया जा रहा था जिससे कि महिलाएं चूल्हे और स्टोव जलाने की मुसीबत से मुक्त हो सके। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना(Ujjwala Yojana Free Gas Cylinder Apply Online)रखा गया था।